अर्जुन कपूर अब ‘एक विलेन 2’ में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे.
इससे पहले मोहित सूरी की ‘आशिकी 2 (Aashiqui 2)’ और ‘मलंग (Malang)’ में नजर आ चुके आदित्य रॉय कपूर Ek Villain 2 में नजर आने वाले थे.
खबर है कि, अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और दिशा पाटनी (Disha Patani) भी दिखाई देंगे. इसके साथ ही जिस रोल में पहले आदित्य रॉय कपूर थे, उसमें अब अर्जुन कपूर नजर आएंगे. इससे पहले अर्जुन कपूर मोहित सूरी के साथ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में काम कर चुके हैं. जिसमें अर्जुन के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थीं.
गौरतलब है कि फिल्म 2014 में आई Ek Villain का रीमेक है. 2014 में आई एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आए थे. जिसमें आमना शरीफ भी दिखाई दी थीं. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में रितेश देशमुख अपने चुलबुले अवतार से अलग विलेन के रोल में नजर आए थे और इस रोल के लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरी थीं.