डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व समाजवादी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद रहे अमर सिंह का 64 साल की आयु में आज (शनिवार, 1 अगस्त) दोपहर बाद निधन हो गया है। वो पिछले काफी दिनों से बीमार थे। वे सिंगापुर के अस्पताल में वे पिछले छह महीने से भर्ती थे और हाल ही में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी। मुंबई मिरर की हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहीं पर था।
इससे पहले, आज उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांचलि दी और सभी फॉलोअर्स को ईद अल अदहा के मके पर उन्हें बदाई दी। अमर सिंह के प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वह बीमार होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।
Tribute to the great revolutionary freedom fighter Lokmanya #BalGangadharTilak ji on his death anniversary.
His contribution will be remembered forever pic.twitter.com/tEdchlp1hz— Amar Singh (@AmarSinghTweets) August 1, 2020
Wishing a very joyous Eid Al Adha. Let’s celebrate this day by spreading love and happiness. #EidMubarak#EidAladha2020
— Amar Singh (@AmarSinghTweets) August 1, 2020
उन्होंने अस्पताल के बेड से 22 मार्च को ट्विटर पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने सभी फॉलोअर्स में अपील करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करें। इससे पहले 2 मार्च को उन्होंने एक अन्य वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए उन कयासों पर विराम लगाया था, जिसमें यह कहा जा रहा था कि वे इस दुनिया में नहीं रहे। वीडियो के साथ एक लाइन में छोटा सा संदेश लिखा था- “टाइगर जिंदा है।”
Tiger Zinda Hai!! pic.twitter.com/YWm3Sb0Yuw
— Amar Singh (@AmarSinghTweets) March 2, 2020
उन्होंने हाल के दिनों में वीडियो जारी करके ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर बयान भी दिया था। अमर सिंह ने कहा था कि सिंधिया ने अपने आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस छोड़कर अपनी दादी विजयाराजे और पिता माधवराव के मार्ग का अनुसरण किया है। इससे पहले अमर सिंह ने वीडियो जारी कर अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी।
शादी के 14 साल बाद बने पिता
- उनका जन्म 27 जनवरी 1956 को हुआ था।
- अमर सिंह ने 1987 में पंकजा कुमारी सिंह से शादी की थी।
- शादी के 14 साल बाद अमर सिंह पिता बने थे।
- अप्रैल 2001 में पंकजा ने 2 जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था।
- उनकी बेटियों का नाम दृष्टि और दिशा है।
- अमर सिंह ने मई 2016 में सबमिट किए राज्यसभा एफिडेविट में दोनों बेटियों के नाम कुल 12.8 लाख रुपए की संपत्ति शो की है।
- 2008 में सबमिट किए एफिडेविट में उन्होंने दोनों के नाम 25-25 लाख रुपए की 2 पॉलिसी दिखाईं थीं, लेकिन 2016 में ये पॉलिसी शो नहीं की।