डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के अपहरण और हत्या के मामले को लेकर विपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार को घेरा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, यूपी में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। आम लोगों की जान लेकर अब इसकी मुनादी की जा रही है। घर, सड़क, ऑफिस कहीं भी कोई खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता।
प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और अब उनकी हत्या कर दी गई। एक नया गुंडाराज आया है। इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है।
…पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और अब उनकी हत्या कर दी गई।
एक नया गुंडाराज आया है।
इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 24, 2020
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, कानपुर से अपहृत इकलौते बेटे की मौत की खबर दुखद है। चेतावनी देने के बाद भी सरकार निष्क्रिय रही। अब सरकार 50 लाख का मुआवजा दे। सपा मृतक के परिवार को 5 लाख की मदद देगी।
कानपुर से अपहृत इकलौते बेटे की मौत की ख़बर दुखद है. चेतावनी देने के बाद भी सरकार निष्क्रिय रही. अब सरकार 50 लाख का मुआवज़ा दे.
सपा मृतक के परिवार को 5 लाख की मदद देगी.
अब कहाँ है दिव्य-शक्ति सम्पन्न लोगों का भयोत्पादक प्रभा-मण्डल व उनकी ज्ञान-मण्डली.#PresidentRuleInUP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 24, 2020
समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, संजीत यादव की हत्या समूची कानून व्यवस्था की हत्या है। 1 महीने से निष्क्रिय सरकार का भ्रष्ट तंत्र सिर्फ विपक्षियों को फंसाने के लिए? अपराधियों को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने क्या रणनीति बनायी? पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।
कानपुर से 22 जून को अपहृत युवक संजीत यादव की हत्या समूची कानून व्यवस्था की हत्या है! 1 महीने से निष्क्रिय सरकार का भ्रष्ट तंत्र सिर्फ विपक्षियों को फंसाने के लिए? अपराधियों को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने क्या रणनीति बनायी? एकलौते पुत्र को खोने वाले पीड़ित परिवार को मिले मुआवजा। pic.twitter.com/1XVe5lNB1U
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 24, 2020
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने योगी सरकार से मांग की है कि, वह अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में तुरंत हरकत में आए। मायावती ने ट्वीट कर कहा, यूपी में जारी जंगलराज के दौरान एक और घटना में संजीत की हत्या करके शव को नदी में फेंक दिया गया जो दुखद और निन्दनीय है। प्रदेश सरकार अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में तुरन्त हरकत में आए।
यूपी में जारी जंगलराज के दौरान एक और घटना में कानपुर में अपहरणकर्ताओं द्वारा श्री संजीत यादव की हत्या करके शव को नदी में फेंक दिया गया जो अति-दुःखद व निन्दनीय। प्रदेश सरकार खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यव्स्था के मामले में तुरन्त हरकत में आए, बीएसपी की यह माँग है।
— Mayawati (@Mayawati) July 24, 2020